खेल डेस्क. बीसीसीआई के सेलेक्टर्स सिर्फ खानापूर्ति के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 13 तारीख से होने वाले अंतिम टेस्ट के लिए घोषित टीम में नाम के बदलाव कर दिए। लगातार फ्लॉप रहे आर अश्विन को टीम में बरकरार रखते हुए हरभजन सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया। युवराज सिंह और तेज गेंदबाज जहीर खान को भी लगातार फ्लॉप होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और उनकी जगह रवींद्र जडेजा और परविंदर अवाना को टीम में मौका दिया गया।
लगातार दो टेस्ट मैचों में हार झेलने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चारों ओर से आलोचना हो रही है। किसी का कहना है कि उन्हें कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए, तो कोई उन्हें टीम से ही बाहर कर देना चाहता है।
इस मुश्किल समय में धोनी को जो खिलाड़ी बचा सकता है वह हैं सौराष्ट्र के रवींद्र जडेजा। चेतेश्वर पुजारा की सफलता के बाद सेलेक्टर्स ने सौराष्ट्र के एक और सपूत को मौका दिया है। जडेजा ने हाल ही में घरेलू टूर्नामेंट में दो तिहरे शतक लगा कर अपना दम दिखाया था।
आगे क्लिक कर जानिए, क्या-क्या हैं रवींद्र जडेजा की खूबियां और कैसे वे कर सकते हैं धोनी की नैया पार....