ईरानी ट्रॉफी: रायडू के शतक से शेष भारत ने ली निर्णायक बढ़त
dainikbhaskar.com | Feb 09, 2013, 17:24PM IST

ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन अंबाटी रायडू के नाबाद शतक सहारे शेष भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। खेल समाप्त होने के समय शेष भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 296 रन की निर्णायक बढ़त ले ली है।
शेष भारत को पहली पारी में भी 117 रन की बढ़त मिली थी। इस तरह उसकी कुल बढ़त 413 रन की हो गई है और कल मैच का आखिरी दिन है।
चौथे दिन सुबह शेष भारत ने 27 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। 69 के स्कोर तक नाइट वॉचमैन श्रीसंत और मुरली विजय भी आउट हो गए। इसके बाद रायडू और मनोज तिवारी ने मुंबई की वापसी की संभावनाओं को समाप्त करते हुए शतकीय भागेदारी की।






