पर्थ. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग की टेस्ट क्रिकेट से विदाई हो गई। अब तस्मानिया का यह धाकड़ बल्लेबाज हरी टोपी और सफेद कपड़ों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ खेलता हुआ नजर नहीं आएगा। बल्कि अपने परिवार के साथ स्टेंड में बैठ कर टीम का उत्साह बढ़ाएगा।
पर्थ का वाका मैदान टीम की हार के बावजूद खुशनुमा जज्बातों से भर गया। एक ओर पोंटिंग की दो बेटियां अपने पापा के साथ खुशी से खिलखिला रही थीं, वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम टेस्ट में नंबर 1 का रुतबा बरकरार रखने के बाद जोश में डूबी हुई थी।
चुनिंदा तस्वीरों में देखिए, पोंटिंग के अंतिम टेस्ट मुकाबले की खास झलकियां...