खेल डेस्क. कोई खिलाड़ी कितना ही टेलेंटेड क्यों न हो, यदि उसका बर्ताव शालीन नहीं, तो वह बेहतरीन तो कहलाता है, लेकिन महान कभी नहीं। कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के यंगस्टार्स के साथ भी है।
टीम इंडिया के लिए साल 2012 उतार-चढ़ाव भरा रहा। साल के शुरुआत में विदेशी मैदानों पर बुरी तरह पिटने के बाद टीम ने घरेलू मैदानों पर कुछ जीत दर्ज कीं।
इस पूरे सफर में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी हरकतों से टीम को बदनाम भी किया।
ऐसे ही दो खिलाड़ी हैं प्रवीण कुमार और रोहित शर्मा।
रोहित और प्रवीण दोनों को बहुत टेलेंटेड कहा जाता है। प्रवीण कुमार ने तो कई बार अपनी गेंदबाजी से इस बात को साबित भी किया है। हालांकि, रोहित अपने साथ लगे पोटेंशियल क्रिकेटर के टैग को सार्थक नहीं कर पाए, फिर भी उन्हें प्रतिभा का धनी माना जाता है।
इन दोनों क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय प्रशंसक के साथ गाली-गलौंच कर टीम को शर्मसार किया था।
आगे क्लिक कर देखिए टीम इंडिया का इस साल का सबसे शर्मनाक वीडियो...