मुंबई. टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे रोहित शर्मा सभी ओर से अपने लिए दुआ बटोरने की जुगत में हैं। मुंबई के इस स्टार क्रिकेटर ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात की।
अपने साथी खिलाड़ी युवराज सिंह की कैंसर के दौरान हालत देख चुके रोहित इन बच्चों के दर्द को महसूस कर रहे थे।
उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया।
उन्होंने कहा, "मैंने कैंसर की मार झेल चुके एक पीड़ित को बहुत करीब से देखा है, मेरे दोस्त युवराज। मैं जानता हूं यह कितनी खतरनाक बीमारी है। इससे दुखद बात और कोई नहीं हो सकती कि इतने छोटे बच्चों को इस भयानक बीमारी से गुजरना पड़ रहा है। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा।"
आगे क्लिक कर देखिए, कैंसर से लड़ रहे बहादुर बच्चों के साथ टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए जंग लड़ रहे क्रिकेटर रोहित शर्मा की EXCLUSIVE तस्वीरें...