अहमदाबाद. क्रिकेटर आरपी सिंह ने अपनी वर्षों पुरानी दोस्त दिव्यांशी पोपट के साथ शुक्रवार को शादी रचा ली। (खास तस्वीरें: लेकर अपनी बारात, आरपी सिंह पहुंचे गुजरात) अहमदाबाद के होटल ताज में आयोजित एक शानदार समारोह में वर-वधू ने सात फेरे लिए। यूपी के रायबरेली से ताल्लुक रखने वाले आरपी सिंह की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे। आरपी के साथ सात फेरे लेते समय दिव्यांशी बनारसी गहनों में थीं। आरपी लखनऊ में पांच दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इसमें भी भारतीय क्रिकेट टीम के तमाम सितारों के जुटने की उम्मीद है। (PHOTOS: पूजा से हुई चेतेश्वर पुजारा की सगाई)