विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sachin Gambhir Sehwag Flop Batting Form Problem

FLOP: ये तीन सीनियर्स इंग्लैंड के खिलाफ करवा सकते हैं बंटाधार

Dainikbhaskar.com | Sep 04, 2012, 10:44AM IST
 
 


खेल डेस्क.राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों के बगैर खेल रही टीम इंडिया ने घरेलू मैदान में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है। हैदराबाद में पारी और 115 रन के विशाल अंतर से जीत दर्जकरने के बाद टीम ने बेंगलुरु में भी 5 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन टीम बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार नहीं दिखी। टीम के सीनियर खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस (लगातार तीसरी बार क्‍लीन बोल्‍ड हुए सचिन, देखें तस्‍वीरें) एक बार फिर औसत से भी कम रहा, जो चिंता का विषय है। 
 
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारत की 2-0 से जीत में युवा ब्रिगेड (जीत के हीरो के बारे में जानें) का बड़ा हाथ रहा। खास कर बल्लेबाजी में सीनियर्स की जगह भरने आए खिलाड़ियों ने शानदार परफॉर्मेंस किया। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अहम हाफ सेंचुरी लगा कर टीम की जीत में योगदान किया। लेकिन सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे स्‍टार बल्‍लेबाज पूरी सीरीज में सुस्त दिखे। तीनों दिग्गजों के बल्ले कीवी गेंदबाजों के सामने खामोश दिखे। ऐसे में नवंबर में इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने को लेकर अभी से चिंता करने की जरूरत बढ़ गई है।
देखते रह गए कीवी कप्तान, SIXER का चौका लगा धोनी बने महान
इन खिलाड़ियों ने दिलाई ऐतिहासिक टेस्ट जीत
धोनी का धमाल, बने इंडिया के सबसे सफल कप्तान
कप्तान ने लगाया छक्का, इंडिया ने किया क्लीन स्वीप

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment