दुबई. कॅरिअर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीन स्थान लुढ़ककर 22वें नंबर पर आ गए हैं जबकि नागपुर टेस्ट में शतक जडऩे वाले प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज विराट कोहली चार स्थान ऊपर चढकर 37वें पायदान पर आ गये हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा भी चार स्थान की गिरावट के साथ नौवें नंबर पर चले गये हैं।
विराट और रविचंद्रन अश्विन के अलावा हर भारतीय बल्लेबाज की रैंङ्क्षकग में गिरावट दर्ज की गयी है। शीर्ष 50 रैंकिंग में शामिल बल्लेबाजों में विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग दो और युवा चेतेश्वर पुजारा एक एक स्थान फिसलकर क्रमश: 25वें और 26वें नंबर पर आ गये हैं। अश्विन अब 50वें नंबर पर हैं जबकि दिग्गज ओपनर गौतम ओपनर तथा कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रमश: 35वें और 38वें स्थान पर पहले की तरह बने हुए हैं।
टेस्ट टीम टॉप-5 रैंकिंग
द.अफ्रीका-123
इंग्लैंड-118
ऑस्ट्रेलिया-114
पाकिस्तान-109
भारत-105
टेस्ट बल्लेबाजी
सचिन तेंडुलकर 22
वीरेंद्र सहवाग 25
चेतेश्वर पुजारा 26
गौतम गंभीर 35
विराट कोहली 37
महेंद्र सिंह धोनी 38
टेस्ट गेंदबाजी टॉप-10
गेंदबाज देश अंक
डेल स्टेन द.अफ्रीका 880
वी.फिलेंडर द.अफ्रीका 838
एस.अजमल पाक 832
रंगना हेराथ श्रीलंका 826
पीटर सिडलऑस्ट्रेलिया 806
जे.एंडरसन इंग्लैंड 759
ग्रीम स्वान इंग्लैंड 755
एम.मोर्कल द.अफ्रीका 745
प्रज्ञान ओझा भारत 739
हिल्फेनहास ऑस्ट्रेलिया 736
टेस्ट बल्लेबाजी टॉप-10
क्रम बल्लेबाज देश अंक
1 माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 888
2 एस.चंद्रपॉल वेस्टइंडीज 879
3 हशीम अमला द.अफ्रीका 875
4 एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड 836
5 कुमार संगकारा श्रीलंका 832
6 कैलिस द.अफ्रीका 823
7 एबी डिविलियर्स द.अफ्रीका 808
8 रोस टेलर न्यूजीलैंड 785
9 माइक हसी ऑस्ट्रेलिया 770
10 यूनुस खान पाक 761