बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2013 का तीसरा टेस्ट 14 मार्च से मोहाली में खेला जाना है। दोनों टीमें मोहाली में प्रैक्टिस में जुटी हैं। इस टेस्ट में जहां भारतीय टीम नए ओपनिंग कॉम्बीनेशन के साथ उतरेगी वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी परिवर्तन के साथ उनके बैटिंग ऑर्डर में भी चेंज करने के संकेत कोच मिकी ऑर्थर ने दिए हैं।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1998 में आज ही के दिन (9 मार्च) चेन्नई में 155 रन की एक ऐसी पारी खेली गई थी जिसे आज भी इस ट्रॉफी की चुनिंदा पारियों में एक माना जाता है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज का आगाज किया था।
तीन टेस्ट की इस सीरीज के आखिरी मैच में भी सचिन ने बेंगलुरू के मैदान में 177 रन ठोके थे और इस सीरीज के बाद लीजेंड्री स्पिनर शेन वार्न ने कहा था कि अब तो सपने में भी सचिन मेरी गेंदो पर छक्के लगाते दिखाई देते हैं।
आइए तस्वीरों में देखें सचिन की ये शानदार पारी और कैसे टीम इंडिया ने दी थी कंगारूओं को शिकस्त...