खेल डेस्क. मार्च का महीना स्पोर्ट्स के लिए बेहद शानदार साबित हो रहा है। एथलेटिक्स में नए रिकॉर्ड से लेकर सानिया मिर्जा के अवार्ड और क्रिकेट में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत तक, महज 6 दिन के खेल में इन सभी इवेंट्स ने खेल प्रेमियों को पार्टी करने के कई बहाने दे दिए।
महीने की शुरुआत हुई बॉक्सिंग चैंप एमसी मेरीकॉम और शाहिद आफरीदी के बर्थडे से। 2 तारीख को क्रिकेट वर्ल्ड में तहलका मचाया भुवनेश्वर कुमार ने।
अभी महीने की तीसरी ही तारीख आई थी कि क्रिकेट वर्ल्ड में एकसाथ दो-दो धमाके हो गए। पहले तो चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के रिकॉर्ड शतक। साथ ही पाकिस्तान की धमाकेदार 95 रन की टी-20 जीत ने महीने की पहली छुट्टी को सुपरसंडे बना दिया।
आगे क्लिक कर देखिए, मार्च महीने में 1 से 6 तारीख के बीच हुए खेल के कुछ मजेदार लम्हो को