बेंगलुरु. इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पिटने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। खिलाड़ी अपनी गलतियों को सुधारने के लिए बेंगलुरु में तीन दिन के स्पेशल कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। यहां नेशनल क्रिकेट अकादमी में सचिन तेंडुलकर जैसे सीनियर्स से लेकर अजिंक्य रहाणे जैसे जूनियर्स तक पसीना बहा रहे हैं।
(चेन्नई में चमके मनोज तिवारी, ठोकी टेस्ट में ओपनर की दावेदारी)
वनडे से संन्यास ले चुके सचिन तेंडुलकर टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे, ऐसी सभी खेल प्रेमियों को उम्मीद है। लेकिन ट्रेनिंग कैंप के पहले दिन जो नजारा देखने मिला, उससे सभी की उम्मीदों को धक्का लग सकता है। पिछले कुछ समय से लगातार क्लीन बोल्ड होने के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे सचिन बेंगलुरु के युवा गेंदबाजों का सामना करते हुए तीन बार क्लीन बोल्ड हो गए।
टीम के एकमात्र सीनियर बैट्समैन सचिन तेंडुलकर से टीम को बहुत उम्मीदें हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे सीनियर्स के रिटायर होने के बाद बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सचिन के कंधों पर है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में हुई ईरानी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई के लिए नाबाद 140 रन की पारी खेली थी, फिर भी ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड क्लास बॉलर्स का सामना करने से पहले उन्हें अपनी तकनीक में आई खामियों को हर हाल में दूर करना होगा।
18 फरवरी की खास खबरें