Home >> Sports >> Cricket >> Talking Pictures >> Sachin Tendulkar Cried At NSG Campus Met Kasab S Victims
PICS: कसाब के दिए जख्मों को देख रो पड़े थे सचिन
Dainikbhaskar.com
| Nov 21, 2012, 10:41AM IST

26 नवंबर 2008 को अजमल कसाब समेत कुछ आतंकवादियों ने मुंबई में दहशत फैला दी थी। भीड़ में दनादन गोलियां चला कर कसाब के साथियों ने मौत का तांडव मचाया था। चार साल बाद देशवासियों को मिले उन जख्मों को मरहम मिल सका।
मुंबई शहर टीम इंडिया के स्टार सचिन तेंडुलकर की जान है। क्रिकेटर होने से पहले मुंबई के वासी सचिन हमले के दो महीने बाद हमले में घायल हुए एनएसजी कमांडोस से मिलने पहुंचे थे। उनका दर्द देख कर सचिन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर सके थे और सबके सामने रोने लगे थे।
सचिन हरभजन सिंह के साथ 26 जनवरी 2009 को नई दिल्ली स्थित NSG कैंपस गए थे। वहां उन्होंने कमांडो ट्रेनिंग का भी अनुभव किया।
कसाब के अंत के बाद अब सचिन भी सुकून महसूस कर रहे होंगे।
तस्वीरों में देखिए, सचिन का देश पर कुर्बान हुए वीर जवानों को सलाम








