विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Talking Pictures >> Sachin Tendulkar Fifty Brightens India Vs Australia Chennai Test

CLICKED: चश्मा पहन कर भी फिसड्डी ही रहे वीरू, भांगड़ा करने लगे ये कंगारू

1 of 25 Photos

चेन्नई. सचिन तेंडुलकर की हाफ सेंचुरी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रंगीन बना दिया। पहले दिन जहां आर अश्विन ने स्पिन से जलवा दिखाया,  वहीं दूसरे दिन मास्टर ब्लास्टर और युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी लगाई।

दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे टेस्ट मुकाबले में हर खिलाड़ी अपना पूरा दम लगा रहा है। सीरीज से पहले फ्लॉप रहे खिलाड़ी अपने खेल को पटरी पर लाने के लिए दिल और दिमाग दोनों लगा रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने भी कुछ ऐसा किया। उन्होंने अपनी झिझक छोड़ते हुए नजर का चश्मा पहन कर फील्डिंग की। मैदान पर वीरू चश्मे में कैच लपकने में तो कामयाब हुए, लेकिन रन बनाने के मामले में वे फिर फिसड्डी ही रह गए।

जेम्स पैटिंसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर चश्मे के किस्से को खत्म कर दिया। वीरू को आउट करते ही सभी कंगारू खिलाड़ी जोश में आ गए और कूद-कूद कर खुशी मनाने लगे।

आगे क्लिक कर देखिए, चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन के कुछ मजेदार पल


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment