Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sachin Tendulkar Hits Half Century In Ranji Tie Vs Baroda
LIVE: सचिन तेंडुलकर ने जड़ा शानदार शतक
Dainikbhaskar.com
| Jan 06, 2013, 16:26PM IST

मुंबई. एक ओर जहां पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज में हालत खस्ता है, वहीं दूसरी तरफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके सचिन तेंडुलकर ने सेंचुरी पूरी कर ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रणजी में हाथ आजमा रहे मास्टर ब्लास्टर ने वडोदरा के खिलाफ मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
क्वार्टरफाइनल मुकाबले के पहले दिन लंच तक मुंबई ने 77 रन के योग पर 2 विकेट गंवा दिए थे। कौस्तुब पवार 8 और हिकेन शाह 9 रन बना कर आउट हुए।
लेकिन स्टार ओपनर वसीम जाफर के साथ मिल कर मुंबई की टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने लंच के बाद अपने अर्धशतक पूरे किए।
तेंडुलकर ने 105 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक लगाया। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। लेफ्ट आर्म स्पिनर भार्गव की गेंद पर सीधा छक्का लगा कर उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी की।
आलोचकों के लगातार दबाव के बाद तेंडुलकर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे सचिन टेस्ट सीरीज से पहले खुद को तैयार करना चाहते हैं।







