खेल डेस्क. क्रिकेट वर्ल्ड के डॉन सचिन तेंडुलकर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक आलीशान विला बनवा रहे हैं। केन्सविले गॉल्फ एंड कंट्री क्लब में स्थित सचिन के इस नए आशियाने के चर्चे चारों ओर हैं।
अमिताभ बच्चन, जीव मिल्खा सिंह जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के नए पड़ोसी सचिन तेंडुलकर का यह नया बंगला 2000 वर्ग यार्ड के क्षेत्रफल में बना है।
सचिन ने पिछले साल मुंबई के पॉश पैरी क्रॉस रोड पर नया बंगला खरीदा था।
अहमदाबाद में एक आशियाना बनाने की प्लानिंग तेंडुलकर ने 2010 में ही कर ली थी। तब उन्होंने 700 एकड़ में फैले केन्सविले गॉल्फ एंड कंट्री क्लब में अपना प्लॉट बुक करवाया था।
अब उस प्लॉट पर तेंडुलकर का नया आलीशान बंगला बन कर लगभग तैयार है और मास्टर ब्लास्टर उसमें रेनोवेशन का काम करवा रहे हैं। यूं कह लीजिए, रिटायरमेंट के बाद गॉल्फ की गोद में रहने की तैयारी कर रहे हैं।
सचिन तेंडुलकर का नाम देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में टॉप पर आता है। लेकिन स्पोर्ट्स वर्ल्ड का एक चैंप ऐसा भी है जिसके घर के आगे तेंडुलकर के बंगले झोंपड़ी के समान नजर आएंगे।
यह चैंपियन है मशहूर बास्केटबॉल प्लेयर माइकल जॉर्डन।
अमेरिका के स्टार प्लेयर रहे जॉर्डन रिटायरमेंट के 10 साल बाद भी दुनिया के सबसे अमीर स्पोर्ट्स पर्सन्स में शुमार हैं। जॉर्डन ने बास्केटबॉल को 2003 में अलविदा कहा था, लेकिन इसके बावजूद वे 2013 में भी 80 मिलियन की सालाना कमाई करते हैं।
उनकी अब तक की कुल कमाई 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की है, यानी कि लगभग 2732 करोड़ रुपए।
आगे क्लिक कर देखिए, इस स्पोर्ट्स चैंप की प्रॉपर्टी की कुछ बेहद खास झलकियां...