कब खौलता है MP सचिन का खून, पत्र लिख कर किया बयां
Agency
| Oct 09, 2012, 15:51PM IST

सचिन ने न सिर्फ अनुरोध किया है, बल्कि साथ ही जमीनी स्तर पर खेल के विकास के लिए एक पूरा प्लान पत्र के रूप में दिया है।
तेंडुलकर ने स्कूलों में हो रही खेलों की उपेक्षा पर मंत्री का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है।
सचिन स्पोर्ट्स को एज्यूकेशन का अहम हिस्सा बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि छात्रों के खेलों में हिस्सा लेने को कम्पलसरी एक्टिविटी बनाना चाहिए। खेल स्पर्धा में हिस्सा लेना उतना ही जरूरी है, जितना की लैब में प्रैक्टिकल करना।
कपिल सिब्बल ने सांसद सचिन के इस विचार का स्वागत किया है। सिब्बल ने कहा, "हम सचिन तेंडुलकर के प्रपोजल का स्वागत करते हैं। मैंने उन्हें अपने प्रपोजल के प्रेजेंटेशन के साथ आने के लिए कहा है। हम इस पर उनसे चर्चा करना चाहते हैं। सचिन से मीटिंग के बाद सीबीएसई और एनसीईआरटी से बात की जाएगी की खेल को स्कूली पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा कैसे बनाया जा सकता है।"






