विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Talking Pictures >> Sachin Virat Honoured At Bcci Awards Function

PHOTOS: साल भर पसीना बहाने का विराट को मिला इनाम

Dainikbhaskar.com | Nov 22, 2012, 12:25PM IST
 
 

मुंबई. बीसीसीआई ने बुधवार शाम यहां हुए एक रंगारंग समारोह में लिटिल मास्टर सुनील गावसकर को लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा। उन्हें ट्रॉफी और 25 लाख रुपए दिए गए।
 
समारोह में विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर को भी पुरस्कृत किया गया। सचिन को सौ अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया। 
 
विराट कोहली को बीते सत्र में भारत के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में पॉली उमरीगर अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया। दोनों को ट्रॉफी के अलावा 5-5 लाख रुपए दिए गए।
 
समारोह में वीवीएस लक्ष्मण को डेढ़ दशक तक क्रिकेट की सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। राजस्थान के बल्लेबाज रॉबिन बिष्ट भी अवॉर्ड विजेताओं में शामिल रहे।
 
अन्य अवार्ड विजेता :
 
लाला अमरनाथ अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, रणजी) - स्टुअर्ट बिन्नी, कनार्टक (2.5 लाख रुपए)
 
माधवराव सिंधिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रणजी) - रॉबिन बिष्ट, राजस्थान (2.5 लाख),
 
सर्वाधिक विकेट लेने वाले (रणजी) - अशोक डिंडा, बंगाल (2.5 लाख)
 
एमए चिदंबरम ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर) - विजय जोल, महाराष्ट्र (50 हजार)
 
सर्वश्रेष्ठ अंडर-22 क्रिकेटर-सत्यम चौधरी, मप्र (50 हजार),
 
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर-अनाग्धा देशपांडे, महाराष्ट्र (50 हजार)
 
सर्वश्रेष्ठ अंपायर घरेलू क्रिकेट में : एस.रवि (ट्रॉफी, 50 हजार)।
 
मरणोपरांत अवॉर्ड : (प्रत्येक के परिजनों को 15-15 लाख रुपए) : विजय मर्चेंट, वीनू मांकड़, दत्तू फडकर, गुलाम अहमद, विजय मांजरेकर, एमएल जयसिम्हा और दिलीप सरदेसाई। 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment