CLASSIC: जब विदेश में दहाड़ा ये इंडियन TIGER, दुबक गए कंगारू
Dainikbhaskar.com
| Sep 22, 2012, 16:13PM IST

खेल डेस्क. 22 सितंबर का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक दुखद याद बन कर रह गया है। इसी दिन देश के सबसे युवा कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी दुनिया से रुखसत हुए थे। टाइगर के नाम से मशहूर रहे जूनियर पटौदी ने पिछले साल आज ही के दिन आखिरी सांसें ली थीं।
पटौदी का नाम वर्ल्ड के बेस्ट बैट्समैन में शुमार है। महज 21 साल की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने वाले इस स्टार क्रिकेटर ने अपने करियर में कई कीर्तिमान बनाए।
उन्होंने कई ऐसे कारनामे भी किए जिनकी मिसाल आज भी दी जाती है।
आइए, तस्वीरों की जुबानी जानते हैं इस दिग्गज के ऐसे ही एक कारनामे की पूरी दास्तां...






