सानिया और शोएब के बीच 'विलेन' बने शाहिद आफरीदी !

जोहानिसबर्ग. पाकिस्तान की सियालकोट स्टालियंस टीम ने चैंपियंस लीग टी-20 क्वालिफायर में हैंपशायर को 6 विकेट से हराया। नाबाद 63 रन की पारी खेलने वाले हैरिस सोहेल मैन ऑफ द मैच रहे।
हैंपशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में सियालकोट ने 5 गेंदें शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन के टार्गेट को हासिल कर लिया। सोहेल ने नॉटआउट 63 रन बनाए। कप्तान शोएब मलिक ने 1 विकेट लेने के साथ 39 रन बना कर टीम की जीत में योगदान दिया। दोनों टीमें चैंपियंस लीग टी-20 2012 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं।
सियालकोट की इस जीत पर कप्तान शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। सानिया शोएब की बल्लेबाजी को एन्ज्वॉय कर रही थीं, लेकिन 'विलेन' बन कर शाहिद आफरीदी ने उन्हें आउट कर मजा किरकिरा कर दिया।
तस्वीरें में देखते हैं मैच का पूरा रोमांच और सानिया का ट्विटर रोमांस...






