विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sehwag Doubtful Kohli Key Against Australia In t20

T-20 WC: क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे सहवाग?

Dainikbhaskar.com | Sep 28, 2012, 07:12AM IST
 
 



खेल डेस्क.आईसीसी टी-20 वर्ल्‍ड कप (25 तस्‍वीरों में देखें खास पल) में धोनी ब्रिगेड की असली जंग आज से शुरू होगी। अब तक ग्रुप मैचों में कभी दबंगई तो कभी औसत प्रदर्शन से जीत हासिल कर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। (साउथ अफ्रीका-पाकिस्‍तान मैच का लाइव अपडेट)


 
वैसे तो टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग कुछ खास नहीं, लेकिन इस टीम को कम आंकना धोनी एंड कंपनी के लिए महंगा साबित हो सकता है (पढें, धोनी की राह में पांच रोड़े)। अब तक टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए ऑल राउंडर्स ने अहम रोल अदा किया है। कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर टीम के लिए एक बार फिर युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों पर कप्तान धोनी की उम्मीदें टिकी होंगी।
 
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की फिटनेस इस समय हॉट टॉपिक बना हुआ है। वह मैच में उतरते हैं या नहीं इस बात को लेकर सभी खेल प्रेमियों में उत्सुकता है। धोनी ब्रिगेड सुपर-8 स्टेज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। कप्तान धोनी पहले ही बोल चुके हैं कि वे मैच में पांच गेंदबाजों और 6 बल्लेबाजों के साथ उतरेंगे। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और आर अश्विन का एकादश में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है। अगर सहवाग खेले तो फिर गाज युवराज पर गिर सकती है और उनका प्‍लेइंग 11 में आना मुश्किल होगा।
 
कप्तान धोनी किस कॉम्बिनेशन के साथ मुकाबले में उतरेंगे, इस बात का खुलासा तो टॉस के बाद ही होगा। यह मैच शाम को 7.30 बजे कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान को 23 रन से हराया था और इंग्लैंड को 90 रन से मात दी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 7 विकेट से और वेस्ट इंडीज को 17 रन से हरा कर सुपर-8 में अपना स्थान पक्का किया।
 
फिलहाल आगे क्लिक कर जानते हैं कि आज के मैच में दोनों टीमों के किन 10 खिलाडि़यों पर नजर रहेगी और क्‍यों...
 
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्‍तान मैच का लाइव अपडेट

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment