T-20 WC: सहवाग, गंभीर पर गिरेगी गाज?
Dainikbhaskar.com
| Oct 04, 2012, 08:06AM IST

वहीं, जहीर खान गुरुवार को पूर्व तेज गेंदबाज बलबिंदर सिंह संधू के निशाने पर आ गए। संधू ने कहा कि जहीर को टी-20 किक्रेट से रिटायर हो जाना चाहिए। रविवार को जहीर खान 34 साल के हो जाएंगे। जहीर के खराब प्रदर्शन पर संधू ने कहा कि भारत के वर्ल्ड टी-20 से बाहर होने में उनका प्रदर्शन बड़ी वजह है। संधू ने कहा, 'मेरे खयाल से जहीर खान को टी-20 में खेलना जारी रखने को लेकर अब सोचना चाहिए। जहीर खान को मैं सलाह दूंगा कि वह टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करें ताकि उसका लाभ उन्हें और टीम को मिले। जहीर अनुभवी खिलाड़ी है इसलिए हमें उम्मीद है कि वे इसपर सोचेंगे।'








