विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Sehwag, Gambhir Flop Show In T 20 World Cup

T-20 WC: सहवाग, गंभीर पर गिरेगी गाज?

Dainikbhaskar.com | Oct 04, 2012, 08:06AM IST
 
 

कोलंबो. ट्वेंटी-20 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही क्‍यों खत्‍म हो गया? बीसीसीआई भले ही अभी इस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ रही हो, लेकिन विशेषज्ञ भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की समीक्षा जरूर कर रहे हैं। भारतीय टीम के कुछ दिग्‍गज मानते हैं कि टी-20 क्रिकेट से सीनियरों की विदाई का वक्‍त आ गया है जबकि कुछ का कहना है कि ऐसा करने से भी कुछ खास हासिल नहीं होने वाला है। कुछ ओपनरों को जिम्‍मेदार ठहरा रहे हैं तो कुछ कप्‍तान की रणनीति पर ही सवाल उठा रहे हैं। टूर्नामेंट (खास तस्‍वीरें) में टीम इंडिया के दोनों ओपनर वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और जहीर खान बुरी तरह फ्लॉप रहे। सहवाग ने तीन मैचों में 18.00 के औसत से 54 रन और गंभीर ने पांच मैचों में 16.00 के औसत से 80 रन बनाए। स्थिति यह रही कि दो बार तो ऑलराउंडर इरफान पठान को ओपनिंग में उतारना पड़ा। सहवाग को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में बाहर बैठाया गया। (देखें, पार्टी में कैसे गेल कर रहे हैं डांस)
 

वहीं, जहीर खान गुरुवार को पूर्व तेज गेंदबाज बलबिंदर सिंह संधू के निशाने पर आ गए। संधू ने कहा कि जहीर को टी-20 किक्रेट से रिटायर हो जाना चाहिए। रविवार को जहीर खान 34 साल के हो जाएंगे। जहीर के खराब प्रदर्शन पर संधू ने कहा कि भारत के व‌र्ल्ड टी-20 से बाहर होने में उनका प्रदर्शन बड़ी वजह है। संधू ने कहा, 'मेरे खयाल से जहीर खान को टी-20 में खेलना जारी रखने को लेकर अब सोचना चाहिए। जहीर खान को मैं सलाह दूंगा कि वह टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करें ताकि उसका लाभ उन्हें और टीम को मिले। जहीर अनुभवी खिलाड़ी है इसलिए हमें उम्मीद है कि वे इसपर सोचेंगे।'


 



 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment