Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sehwag Gives Nets A Miss, Prefers Sitting In A Chair Instead
प्रैक्टिस से दूर कुर्सी पर दिन काट रहे हैं सहवाग
dainikbhaskar.com
| Sep 25, 2012, 20:38PM IST

कोलंबो. श्रीलंका में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप (इमरान की तूफानी पारी से पाक सुपर-8 में, पढ़ें) खेलने गए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर न उतरने वाले वीरेंद्र सहवाग का मामला तो रहस्य बनता जा रहा है। अब तक यह कहा जा रहा था कि कप्तान धोनी ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ न खेलने के लिए राजी किया था। लेकिन अब यह खबर आई है कि सहवाग फिटनेस से जूझ रहे हैं। खबर यह भी है कि धोनी से पंगा लेने वाले अमरनाथ पर गाज गिर सकती है।
बताया गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले उन्हें उंगली में चोट लगी थी, जो अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। शायद यही वजह है कि सहवाग की फिटनेस टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गई है।








