विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Sehwag Hates Eden Garden Kolkata Food

सहवाग की परेशानी, खाने को नहीं मिलती 'चिकन बिरयानी'

1 of 6 Photos
कोलकाता. टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि अहमदाबाद के मोटेरा और इंग्लैंड के लॉर्ड्स में मिलने वाले भोजन को वह काफी पसंद करते हैं, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन में परोसा जाने वाला भोजन उन्हें कतई पसंद नहीं है।
 
सहवाग ने कहा, मुझे लॉर्ड्स और अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में परोसा जाने वाला भोजन काफी पसंद है, लेकिन मुझे बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा ईडन गार्डन में परोसा जाने वाला खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता है।
 
उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि कोलकाता के ईडन गार्डन में परोसा जाने वाला भोजन उन्हें कतई पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर चिकन बिरयानी खाने को मिल जाता है लेकिन ईडन में कई बार वेज बर्गर से ही काम चलाना पड़ता है। पिच विवाद के बाद ईडन अब फूड विवाद में फंसता जा रहा है।
 
क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी और कप्तान धोनी के पिच विवाद के कारण पहले ही चर्चा में बना हुआ ईडन गार्डन अब ओपनर सहवाग के इस तरह के बयान के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। खाने के प्रति सहवाग के लगाव को इसलिए भी समझा जा सकता है कि वर्ष 2005 में वह दिल्ली में अपना रेस्त्रां खोल चुके हैं और साफ है कि उनकी खाने के प्रति समझ भी काफी परिपक्व है। लेखक बोरिया मजूमदार की कुकिंग ऑन द रन नामक किताब की रिलीज पर सहवाग ने यह बातें कहीं।
 
क्या पसंद है वीरू को? क्या-क्या किया खुलासा? आगे क्लिक कर जानिए पूरी दास्तां...

 


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment