नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया। चयनकर्ताओं ने कड़े फैसले लेते हुए वीरेंद्र सहवाग को टीम से बाहर कर दिया। वहीं युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को उनके स्थान पर टीम में मौका दिया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
शेष टीम में कोई बदलाव नहीं है।
टीम इस प्रकार से है-
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, शामी अहमद, इशांत शर्मा, आर अश्विन, अशोक डिंडा, अमित मिश्रा।