विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sehwag Shocked By Delhi Local Bowlers

लोकल गेंदबाज के बाउंसर से घबरा गए सहवाग

1 of 11 Photos
नई दिल्ली. टीम इंडिया के सभी सितारे इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान जहां मुंबई की ओर से रणजी टीम में खेल रहे हैं, वहीं आउट ऑफ फॉर्म चल रहे दोनों सलामी बल्लेबाज दिल्ली से रणजी खेल रहे हैं। (छठे नंबर के लिए रैना और युवराज में मुकाबला)
 
पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से पिटने वाली टीम इंडिया इस बार इंग्लिश टीम को घरेलू मैदान पर धूल चटाने की प्लानिंग कर रही है। लेकिन उसकी सबसे बड़ी परेशानी अब भी वही है जो पिछली जुलाई में इंग्लैंड के मैदानों पर थी। यह समस्या है सलामी जोड़ी का आउट ऑफ फॉर्म होना।
 
वीरेंद्र सहवाग कुछेक पारियों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिर खराब फॉर्म में आ जाते हैं। वे कितने बुरे दौर से गुजर रहे हैं इसका अंदाजा सोमवार को दिल्ली टीम के नेट प्रैक्टिस सेशन से लगाया जा सकता है। वीरू न तो उछाल लेती गेंदों को अच्छी तरह से खेल पा रहे थे और न ही उनकी बॉडी लैंग्वेज में जोश नजर आ रहा था।
 
क्या हुआ दिल्ली रणजी टीम के प्रैक्टिस सेशन में? किससे चकमा खा गए वीरू? कब से चल रही है खराब फॉर्म के साथ उनकी लड़ाई? आगे जानते हैं इन सवालों के जवाब...

आपकी राय

 

क्‍या सहवाग पर उम्र भारी पड़ रही है, उन्‍हें क्रिकेट को अलविदा कहना चाहिए?


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment