विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Setback For India As Cheteshwar Pujara Suffers Knee Injury

मोहाली टेस्‍ट से पहले चोटिल हुए पुजारा, कोहली

dainikbhaskar.com | Mar 12, 2013, 20:54PM IST
 
 


मोहाली. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई है। इस वजह से पुजारा का मोहाली टेस्‍ट में खेलना संदिग्‍ध हो गया है। बल्‍लेबाज विराट कोहली को भी चोट लगी है।

हैदराबाद टेस्‍ट में दोहरा शतक जड़ने वाले पुजारा टीम इंडिया की जीत के नायक रहे थे। पुजारा मंगलवार को मोहाली के पीसीए स्‍टेडियम में नेट प्रैक्टिस के लिए उतरे। प्रैक्टिस के दौरान बल्‍लेबाजों को बॉलिंग करा रहे एक लोकल फास्‍ट बॉलर की गेंद पुजारा के बाएं पैर पर लगी। 

पुजारा ने अभी महज 10 मिनट ही बैटिंग की थी कि पैर पर चोट लग गई। पुजारा को स्‍टेडियम में ही आराम देने की कोशिश हुई। टीम के फीजियो नितिन पटेल ने पुजारा के चोटिल पैर पर 'आइस पैक' रखा। चोट लगने के बाद पुजारा प्रैक्टिस सेशन में हिस्‍सा नहीं ले सके।
 
शुरु में उन्‍हें नेट के पास लंगड़ते हुए टहलते देखा गया लेकिन इसके बाद वह वहां रखी बेंच पर बैठ गए। नेट सेशन खत्‍म होने के बाद वह पैवेलियन लौट गए। 
 
आमतौर पर इस वक्‍त टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन शुरू करने से पहले फुटबॉल खेलकर वॉर्म अप करते हैं। कोहली को प्रैक्टिस के दौरान फुटबॉल खेलते समय चोट लगी है। सचिन तेंडुलकर ने अपनी प्रैक्टिस के दौरान स्पिनरों को खेलने पर जोर दिया और हरभजन सिंह व प्रज्ञान ओझा की गेंदों का सामना किया। 
 
कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी नेट पर बल्‍लेबाजी की प्रैक्टिस की और इशांत शर्मा व रविंद्र जडेजा की गेंदों का सामना किया। मैच में अपनी बारी का इंतजार कर रहे शिखर धवन और अजिंक्‍य रहाणे ने भी प्रैक्टिस सेशन को एन्‍जॉय किया और नेट पर पसीना बहाया। 
 
ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्‍ट 14 मार्च से मोहाली में खेला जाएगा। भारत चार मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम इससे पहले चेन्‍नई और हैदराबाद में खेले गए मुकाबले जीत गई है। 
 

12 मार्च की अन्‍य प्रमुख खबरें

'राम सिंह को मार कर लटका दिया था, गर्दन पर मिले चोट के निशान'

सवाल पर भड़कीं जया प्रदा, पत्रकार से कहा- बुद्धि है कि नहीं तुमको, एक लाफा दूंगी 

Pics: मिलिए दुनिया के 10 सबसे अमीर टेक्नोलॉजी किंग से  

कौन है बेहतर नेता? शादीशुदा नीतीश या कुंवारे नवीन, माया, जयललिता? 

यशवंत सिन्‍हा के बागी तेवर कायम  

विजेंदर ने पांच महीने में दर्जनों बार की थी तस्‍कर से बात

सेक्‍स के लिए उम्र पर सरकार के दो मंत्रालय में ठनी, टला फैसला

किसी को नौ महीने में मां-बाप ने छोड़ा, किसी की सैलरी है सिर्फ 50 रुपये, फिर भी हैं अरबपति

सस्‍पेंशन से भड़के वॉटसन ने की बगावत: लौटे ऑस्‍ट्रेलिया, संन्‍यास की धमकी!

चीन-पाकिस्तान को 700 किलोमीटर तक दहलाएगा भारत का 'निर्भय', हवा में खुद रास्‍ता बना लेगी यह मिसाइल

अफजल की लाश के लिए जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा में जबरदस्‍त हंगामा   

इस साल सूरज पर होगी खूब हलचल

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment