विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Shahid Afridi May Return In Pakistani ODI Team Vs India

इंडिया को करने ढेर, पाकिस्तान लगाएगा 'पुरानी जुगाड़'!

Agency | Dec 21, 2012, 09:20AM IST
 
 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के वनडे टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किए गए ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी को टीम में दोबारा शामिल किए जाने के संकेत दिए हैं। 
 
आफरीदी के खराब प्रदर्शन और कम औसत के चलते इस माह भारत के खिलाफ होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया था। आफरीदी ने अपने पिछले 16 वनडे मैचों में महज 182 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं। 
 
आफरीदी को भारत दौरे पर केवल दो टवंटी 20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। 
 
आफरीदी ने अभ्यास के दौरान पिछले कुछ दिनों में खुद को साबित किया है। उन्होंने पिछले तीन दिनों में 50 ओवरों के अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो अर्धशतक लगाए हैं। इसमें 54 गेंदों में 90 रनों की पारी खेलकर उन्होंने अपने कप्तान का विश्वास एक बार फिर जीतने का प्रयास किया है। 
 
मिस्बाह ने पाकिस्तानी अभ्यास शिविर में कहा, "यदि आफरीदी की फॉर्म इसी तरह बरकरार रहती है और हमें उनकी जरूरत पड़ती है तो हम उन्हें टीम में शामिल करने को लेकर जरूर विचार करेंगे।"
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment