वहीं सिम्मी के अब्बा तौसीफ अहमद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का शुक्रिया अदा करते हैं। तौसीफ अहमद कहते हैं, 'सिम्मी की तेज गेंदबाजी से हम सब वाकिफ थे। लेकिन उन्हें सही दिशा बंगाल जाने के बाद ही मिली। 2007 तक वो उत्तर प्रदेश में अपनी किस्मत आजमाता रहा लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद उसे मौका नहीं मिल पाया। हर बार वह रह जाता, वो इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना चाहता था। 2007 में वह कोलकाता चला गया और वहां प्रेक्टिस करने लगा। इस दौरान वह रणजी में खेला, आईपीएल में भी चुना गया लेकिन जितनी खुशी हमें आज हो रही है उतनी पहले कभी नहीं हुई। हमें विश्वास है कि उसकी गेंदों का तूफान भारत को जीत दिलाएगा।'