खेल डेस्क. कहते हैं टेलेंट सिर्फ एक मौके का मोहताज होता है। यदि सही समय पर परफॉर्म करने का चांस मिल जाए तो किस्मत चमक सकती है। अमरोहा के शमी अहमद के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
२२ साल के शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली वनडे में डेब्यू किया। पहली बार टीम में सेलेक्शन हो और खेलने का मौका मिल जाए, टीम इंडिया में ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन शमी के साथ यह हसीन वाकया हो गया।
शमी ने इसे गंवाया नहीं। बल्कि फिरोजशाह कोटला में मैच विनिंग परफॉर्मेंस देकर वे एक बार में हीरो बन गए।
जब शमी मैदान पर खेल रहे थे, तब उनके पिता, जो कि मूलतः अमरोहा से हैं, मुरादाबाद में बैठे मैच टीवी पर देख रहे थे। जैसे ही शमी ने सईद अजमल का विकेट लिया, उनकी आंखों में पानी आ गया।
dainikbhaskar.com के दिलनवाज पाशा ने बात की शमी के पिता से। आगे क्लिक कर जानिए, बेटे के डेब्यू पर कैसे रहे पिता और परिवार के जज्बात...