यहां तक की उनके बचपन के कई साथी खिलाड़ी मैच देखने के लिए दिल्ली आए और जोया में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा गया। दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बातचीत करते हुए शमी अहमद के पिता तौसीफ अहमद खुशी में रो पड़े। तौफीक अहमद ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। उन्होंने कहा, 'अपने बेटे को खेलते देखने से बड़ी खुशी आजतक कभी मैंने महसूस नहीं की। शमी ने शानदार आगाज किया है। हम अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो आने वाले वक्त में भी देश के लिए मेहनत करते रहेंगे।'