ऑस्ट्रेलिया की टीम 22 फरवरी से टीम इंडिया का टेस्ट लेने को तैयार है। ऑस्ट्रेलिया का आठ सदस्यीय दल शुक्रवार को सीरीज से पहले भारतीय परिस्थितियों से तालमेल बिठाने रवाना भी हो गया।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम जिस तरह वन-डे सीरीज में वेस्टइंडीज की बखिया उधेड़ रही है उससे टीम इंडिया के लिए आने वाला समय आसान दिखाई नहीं दे रहा।
टेस्ट श्रंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शेन वॉटसन की वापसी हुई है। शेन आईपीएल में शिल्पा शेट्टी की टीम राजस्थान रॉयल के लिए भारतीय पिचों पर खूब धूम-धड़ाका कर चुके हैं।
तस्वीरों में देखिए इन्जुरी के बाद शेन ने किस तरह किया कमबैक और क्यों बन सकते हैं वे भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण ...