नई दिल्ली। हिंदुस्तान और पाकिस्तान जैसे दो मुल्कों के बीच जब भी क्रिकेट का मुकाबला होता है तो दोनों ही देशों के प्रशंसकों की भावनाएं उबाल पर होती हैं। मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद पहली बार पाकिस्तानी टीम भारत आई हुई है। दोनों मुल्कों के बीच क्रिकेट सीरीज के तहत अंतिम मुकाबला नवंबर 2007 में हुआ था। दोनों टीमों में मुकाबला आज से शुरू हो रहा है।
यह सचिन के
संन्यास (पढ़ें, इनसाइड स्टोरी) के बाद पहला मैच होगा। उनके संन्यास लेने से मायूस क्रिकेट के दीवाने आज
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 मुकाबले का मजा उठाएंगे। हालांकि सचिन आजकल मसूरी की वादियों में
मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं (देखें तस्वीरें)। फिलहाल, हम तस्वीरों के जरिए याद करते हैं, भारत-पाकिस्तान मैच के कुछ रोमांचक पलों की