विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> South Africa Vs Pakistan Super 8 Live Score

LIVE: पाकिस्तान करेगा पहले बल्लेबाजी

Dainikbhaskar.com | Sep 28, 2012, 15:08PM IST
 
 


कोलंबो. मैन ऑफ द मैच उमर गुल के ऑलराउंड परफॉर्मेंस और उमर अकमल की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया।
 
आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका द्वारा दिए 134 रन के टार्गेट को पाकिस्तान ने 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। अकमल 43 रन बना कर नाबाद रहे।
 
मैन ऑफ द मैच गुल
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हुए रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने 66 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में उमर गुल ने उमर अकमल के साथ मिल कर टीम को जीत दिलाई। गुल ने आतिशी बैटिंग करते हुए महज 17 गेंदों पर 32 रन की मैच विनिंग पारी खेली। इसमें उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। बल्ले के धमाल से पहले गुल ने प्रोटीज कप्तान एबी डिविलियर्स का कीमती विकेट चटकाने का कारनामा भी किया।
 
उमर अकमल का कमाल
 
पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज उमर अकमल ने 43 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 41 गेंदों पर 4 चौकों व 1 छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। उन्होंने उमर गुल के साथ मिल कर आठवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
 
बेकार हुई डुमिनी की पारी
 
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। जीन पॉल डुमिनी ने 38 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। इसी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका 133 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन यह पारी जीत नहीं दिला सकी।
 
तस्वीरों में जानिए, पूरे मैच का हाल
 
इससे पहले सुपर-8 स्टेज के पहले दो मैचों में श्रीलंका और वेस्ट इंडीज ने जीत दर्ज की। मेजबान ने जहां न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराया (सुपर ओवर का रोमांच, पढ़िए रिपोर्ट), वहीं कैरिबियाई टीम ने इंग्लैंड टीम को मात दी (15 रन से जीता वेस्ट इंडीज)।
 
Ouch! एक मैच और मैदान पर हुए दो-दो हादसे, ऐसा रहा नजारा
PHOTOS: वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला सुपर ओवर, टूटे-बने कई रिकॉर्ड
25 BEST PHOTOS : T20 वर्ल्‍ड कप के कुछ खास पल
SECRET: खास हथियार से धोनी ब्रिगेड पर अटैक करेंगे कंगारू

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment