ये जांबाज बना कीवियों के लिए कहर, बल्ले से मचाया गदर
Agency | Dec 27, 2012, 10:02AM IST

पोर्ट एलिजाबेथ. मैन ऑफ द मैच ओपनर हेनरी डेविड्स (68) के शानदार अर्धशतक के बाद रेयान मैक्लॉरेन व एरोन फेंगिसो के तीन-तीन विकेटों की बदौलत द. अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में 33 रन से पराजित कर दिया। इस जीत से उसने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
द. अफ्रीका ने छह विकेट पर 179 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 146 रन पर रोक दिया। द. अफ्रीका ने पहला मैच आठ विकेट से जीता था, लेकिन दूसरे मैच में वह इसी अंतर से हार गया था।
संक्षिप्त स्कोर :
द. अफ्रीका-6/179 (डेविड्स 68, ओंटोंग 48, डेविड मिलर 28, मैकक्लेनेगन 2/24,डग ब्रेसवेल 2/35),
न्यूजीलैंड-9/146 (ब्रेंडन मैकुलम 25, मार्टिन गुप्टिल 24, मैक्लॉरेन 3/25, फेंगिसो 3/25)।






