धर्मशाला. इंग्लैंड के क्रिकेटर हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों से खौफ खा रहे हैं। ट्विटर से लेकर ब्रिटिश मीडिया तक उन्होंने यह हव्वा बना दिया है कि धर्मशाला में माइनस पारा होने के बावजूद बीसीसीआई यहां मैच करवा रहा है। वहीं दूसरी ओर मैच पर मंडरा रहे बारिश के खतरे को टालने के लिए आयोजक अपने अराध्य देवता को प्रसन्न करने में जुटे हैं।
27 जनवरी को भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले सीरीज के आखिरी वनडे के सफल आयोजन की कामना के साथ गुरुवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य क्षेत्र के पीठासीन देवता इंद्रूनाग के दरबार पहुंची। एचपीसीए अध्यक्ष एवं बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने इंद्रूनाग मंदिर में हवन-यज्ञ कर मैच के सफल आयोजन की मन्नत मांगी।
हवन यज्ञ के दौरान इंद्रूनाग देवता के गुरू भाने राम ने पात्र (खेल) डालकर देवता का निर्णय एचपीसीए पदाधिकारियों को सुनाया। पात्र (खेल) डाल रहे गुर ने देवता के निर्णय सुनाते हुए कहा कि मैच का आयोजन सफल रहेगा, लेकिन मैच से पहले एचपीसीए को 9 कन्याओं का पूजन करना होगा। इसके अतिरिक्त इंद्रूनाग देवता ने अपने मंदिर के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करने तथा मंदिर प्रांगण में भव्य यज्ञशाला के निर्माण के आदेश दिए।
टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है। धोनी ब्रिगेड का लक्ष्य आखिरी वनडे जीत कर सीरीज को 4-1 से जीतना होगा। धर्मशाला सुरेश रैना का ननिहाल भी है। ऐसे में कप्तान धोनी समेत सभी साथी अपने 'सोनू' के लिए इस मैच को खास बनाना चाहेंगे।
आगे क्लिक कर EXCLUSIVE तस्वीरों में देखिए, क्या-क्या हो रहा है टीम इंडिया की 4-1 से बड़ी जीत के लिए...