राजकोट. रात की नींद यदि अच्छी हो तो मैदान पर खेल आसान हो जाता है। राजकोट के नए स्टेडियम में हो रहे पहले वनडे के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें बुधवार को यहां पहुंचीं। खानढेरी स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा।
इसी स्टेडियम के कैंपस में ही एक आलीशान होटल का निर्माण भी किया गया है। इंपीरियल होटल पैलेस में खिलाड़ियों के लिए तो बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं, साथ ही दोनों टीमों के कप्तानों के लिए स्पेशल सुईट की व्यवस्था भी की गई है।
divyabhaskar.com ने टीमों के होटल पहुंचने से पहले उन खास कमरों का जायजा किया।
आगे क्लिक कर देखिए, किस कमरे में ठहरे हैं इंग्लैंड और भारत के कप्तान