पाकिस्तानी टीम में भी है फूट, चलती है कप्तान हफीज की दादागिरी!
Agency
| Oct 07, 2012, 13:28PM IST

रविवार को लाहौर लौटे रज्जाक ने टीम में चल रही हफीज की दादागिरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें जानबूझकर प्लेयिंग इलेवन से बाहर किया गया।
हफीज ने कहा, "मैं यह बात जानता हूं कि टीम मैनेजमेंट ने मुझे बाहर नहीं किया। हफीज ने अपनी मर्जी चलाते हुए मुझे अहम सेमी फाइनल मैच में खेलने नहीं दिया। यदि मैं खेलता तो आज हम फाइनल में होते, लेकिन हफीज के कारण यह संभव नहीं हो सका।"
रज्जाक ने टूर्नामेंट में कुल एक मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन 22 रन की पारी खेली थी, जबकि कप्तान हफीज ने उन्हें एक भी ओवर डालने का मौका नहीं दिया।
अगले मैच में जब पाकिस्तान का सामना मेजबान श्रीलंका से था तब हफीज ने रज्जाक के स्थान पर सोहेल तनवीर को खेलाया। हफीज के इस फैसले की सीनियर्स व फॉर्मर प्लेयर्स ने जमकर आलोचना की।








