खेल डेस्क. केरल के स्टार गेंदबाज श्रीसंथ ईरानी ट्रॉफी के जरिए टेस्ट टीम में फिर से एंट्री करने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं।
खेल से ज्यादा अपनी हरकतों के लिए चर्चा में रहे इस फास्ट बॉलर ने भारतीय क्रिकेट में एक रॉकस्टार की इमेज बनाई है। रफ्तारभरी स्विंग होती गेंदों से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने के साथ ही श्रीसंथ डांस करने में भी माहिर हैं। कई बार उनके इस हुनर की झलक टीवी शो और मैदान पर दिख चुकी है।
फिर चाहे बात आंद्रे नेल की गेंद पर छक्का लगाने के बाद बल्ला घुमा कर जश्न मनाने की बात हो या फिर मैदान पर ब्रेक डांस कर खुशी जाहिर करना, हर बार श्रीसंथ ने अपने फैन्स और हेटर्स को रोमांचित किया।
आगे क्लिक कर देखिए, श्रीसंथ के करियर की कुछ खास तस्वीरें