विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sri Lanka V Bangladesh, 1st Test, Galle, 5th Day

RECORD: पांच दिन में आठ शतक, बांग्लादेश ने दिखाई दम

dainikbhaskar.com | Mar 12, 2013, 18:48PM IST
 
 

 
 
श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के दमदार प्रदर्शन के चलते गाले में खेला गया पहला टेस्ट एक और विश्व रिकॉर्ड के साथ ड्रा हो गया। इस मैच में कुल मिलाकर आठ शतक बने जो किसी भी टेस्ट में लगे सबसे अधिक शतकों के बराबर है। 
 
इससे पहले 2005 में वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के एंटीगुआ में खेले गए टेस्ट में भी आठ शतक बने थे। 
 
इस टेस्ट में श्रीलंका की ओर से पांच व बांग्लादेश की ओर से तीन शतक लगाए गए। 
 
श्रीलंका के लिए पहली कुमार संगकारा ने दोनों पारियों में शतक लगाया। इसके अलावा थिरिमाने, दिनेश चंडीमल और दिलशान ने शतक लगाए। वहीं बांग्लादेश के लिए मोहम्मद अशरफुल, मुस्फिकर रहीम और नासिर हुसैन ने शतक ठोका। 
 
 
मैच के पांचवे दिन भी दो शतक लगे। श्रीलंका की दूसरी पारी में भी  कुमार संगकारा ने 105 रन बनाए। दिलशान भी पीछे नहीं रहे और पहली पारी की कसर निकालते हुए 126 रन ठोक डाले। 
 
लंका ने चार विकेट पर 335 रन बनाकर पारी घोषित की और बांग्लादेश को जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य दिया। खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने एक विकेट पर 70 रन बनाए थे। मुश्फिकर रहीम को उनके दोहरे शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment