विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sri Lanka Vs Pakistan Semi Final t20 Wc Score

LIVE: श्रीलंका ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला

Dainikbhaskar.com | Oct 04, 2012, 18:58PM IST
 
 


कोलंबो. कप्तान महेला जयवर्धने की बेहतरीन पारी और रंगना हेराथ की दमदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया। खिताबी मैच में उसका सामना शुक्रवार को वेस्ट इंडीज व ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

 

श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 139 रन बनाए। कप्तान महेला जयवर्धने ने 42 और दिलशान ने 35 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जवाब में पाकिस्तानी टीम 7 विकेट गंवा कर 123 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी 42 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। उमर अकमल 29 रन बना कर नाबाद रहे।

 

 

मैन ऑफ द मैच महेला जयवर्धने

 

श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में 7 चौके लगाए। श्रीलंका को बेहतरीन शुरुआत देते हुए उन्होंने पहले विकेट के लिए तिलकरत्ने दिलशान के साथ 63 रन की साझेदारी निभाई। उन्हें शाहिद आफरीदी ने रजा हसन के हाथों कैच करवा कर आउट किया। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हेराथ का कमाल
 
रंगना हेराथ ने लगातार गेंदों पर विकेट लेकर टीम की मैच में वापसी करवा दी। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज को स्टंप करवा कर आउट किया। हफीज 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बना कर पवेलियन लौटे। अगली ही गेंद पर आतिशी बल्लेबाज शाहिद आफरीदी क्लीन बोल्ड हुए। उन्होंने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने पाक कप्तान मोहम्मद हफीज, शाहिद आफरीदी और शोएब मलिक के कीमती विकेट झटके।
 
हफीज की शानदार पारी
 
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए। हफीज ने 40 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिले। सबसे पहले थिसारा परेरा के ओवर में रंगना हेराथ ने उनका कैच टपकाया। तब तक वे अपने खाते में 7 रन ही जोड़ पाए थे। दूसरा जीवनदान उन्हें 24 रन के निजी स्कोर पर मिला। एंजलो मैथ्यूज के ओवर में मलिंगा ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया।
 
मैथ्यूज की शानदार बॉलिंग
 
10 रन की नाबाद पारी खेलने वाले एंजलो मैथ्यूज ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने नासिर जमशेद (4) को 10वें ओवर में LBW आउट किया। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज कामरान अकमल को उन्होंने कप्तान जयवर्धने के हाथों कैच करवाया।
श्रीलंका ने रखी 140 रन की चुनौती
 
श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 140 रन की चुनौती रखी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान श्रीलंका ने 4 विकेट गंवा कर 139 रन बनाए।  कप्तान महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया। ओपनर दिलशान ने भी 35 रन की अहम पारी खेली। पाकिस्तान के लिए सईद अजमल, गुल, आफरीदी और हफीज ने 1-1 विकेट चटकाए।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment