विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sri Lanka Vs South Africa t20 World Cup Live

LIVE: श्रीलंका ने किया पहले गेंदबाजी का फैसला

Dainikbhaskar.com | Sep 22, 2012, 17:54PM IST
 
 


हंबनतोता.आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 38 रन से हराया। 79 रन के टार्गेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका 5 विकेट गंवा कर 46 रन बना सकी। डेल स्टेन ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 
 
वहीं दूसरी तरफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहे ग्रुप बी मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
 
साउथ अफ्रीकन बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। मेजबान ने महज 8 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद संगकारा भी पांचवें ओवर में कैलिस की गेंद पर आउट हुए।
 
इससे पहले ओपनर दिलशान बिना एक भी गेंद का सामना किए रन आउट हुए। श्रीलंका के स्कोर में कुल 8 रन ही जुड़ सके थे कि डेल स्टेन ने कप्तान महेला जयवर्धने को भी सस्ते में आउट कर दिया। वे 4 रन बना कर आउट हुए।
 
साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने 79 रन का टार्गेट रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटीज टीम ने 4 विकेट पर 78 रन बनाए।
 
कप्तान एबी डिविलियर्स ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 30 रन बनाए।
 
श्रीलंका के कुलसेखरा ने पहले ही ओवर में ओपनर रिचर्ड लेवी को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। साउथ अफ्रीका का पहला विकेट 4 रन के योग पर गिरा। लेवी 4 रन बना कर आउट हुए।
 
श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण मैच को 7-7 ओवरों का हुआ।
 
इंडिया का दूसरा ग्रुप मैच रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। मैच से पहले टीम इंडिया ने जम कर अभ्यास किया। युवराज सिंह ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेकर अपनी फिटनेस को लेकर हो रही चर्चाओं पर ब्रेक लगाया। (तस्वीरों में देखिए, धोनी ब्रिगेड का मिशन टी-20 वर्ल्ड कप)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment