PHOTOS: जनाब, कभी लाइफ में नहीं देखा इतना लंबा 1-1 ओवर का मैच!
Dainikbhaskar.com
| Sep 28, 2012, 12:32PM IST

खेल डेस्क.आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे दौर का आगाज रोमांचक रहा। सुपर-8 स्टेज का पहला मुकाबला सुपर ओवर तक खिंचा। बल्लेबाज की एक गलती से टाई होने के बाद मैच का नतीजा एलिमिनेटर ओवर से निकाला गया। श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने और कीवी कैप्टन रोस टेलर इस 1-1 ओवर के मुकाबले के लिए इतने गंभीर दिखे कि 1-1 ओवर का मैच कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया।
पल्लेकल में हुए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच में मेजबान ने बाजी मारी। सुपर ओवर में श्रीलंका ने कीवी टीम के सामने 14 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 7 रन ही बना सकी।
आइए, तस्वीरों की जुबानी जानते हैं कैसे आई सुपर ओवर की नौबत, कैसा रहा रोमांच और क्या है इतिहास?








