मोहाली. उत्तर प्रदेश के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी ब्लास्टिंग बैटिंग से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जिता दी। कोच्चि से लेकर मोहाली तक हर जगह सुरेश रैना का बल्ला बोला। पीसीए स्टेडियम में हुए चौथे मुकाबले में भी उन्होंने नॉट आउट 89 रन की पारी खेली।
रैना का यह पारी महज 41 रन पर सिमट सकती थी, यदि भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया होता।
36वें ओवर की पहली गेंद पर जो ड्रामा हुआ उसने मैच में के रोमांच को दोगुना कर दिया। एक पल के लिए पीसीए स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों की सांसें थम सी गईं थीं, लेकिन अंपायर का सिर 'ना' में हिलते ही सभी ने राहत महसूस की।
इस वाकये से हमेशा कूल रहने वाले इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक भी ताव में आ गए थे। उन्होंने अंपायर से काफी देर तक बहस भी की, लेकिन फैसला इंडिया के पक्ष में गया।
आगे क्लिक कर जानिए, उस एक गेंद का रोमांच जिसने पलट दिया पूरा मैच...