सिडनी सिक्सर्स ने जीता चैंपियंस लीग का खिताब

जोहानिसबर्ग। मैन ऑफ द मैच माइकल लंब (82*) के नाबाद अर्धशतक की मदद से सिडनी सिक्सर्स ने चैंपियंस लीग टी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लॉयंस को 10 विकेट से हराकर खिताब जीता। सिडनी ने पहले तो लॉयंस को 121 रन पर रोका और बाद में 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। सिडनी के ही मिशेल स्टार्क मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
इससे पहले टॉस जीत कर सिडनी सिक्सर्स ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। लॉयंस (द.अफ्रीका) की शुरुआत बहुत खराब रही। उसके पहले चार विकेट 9 रन पर गिर गए थे। तारीफ करनी होगी जीन साइम्स की जिन्होंने नाजुक परिस्थिति में भी एक छोर संभालते हुए आठ चौकों के सहारे 51 रन की पारी खेली। वैसे मैच में सिडनी के कप्तान ब्रैड हैडिन ने स्पिनरों एन.मैक्कुलम व एस.ओकैफे से गेंदबाजी की शुरुआत करवाई जिसका उन्हें लाभ भी मिला। दो रन के भीतर चार विकेट गिरे। हैजलवुड,एन.मैक्कुलम और ओकैफे ने लॉयंस के दिग्गजों ए.पीटरसन, गुलाम बोदी, नील मैकेंजी और कॉक को जमने नहीं दिया। लॉयंस की टीम 17 ओवर में 100 रन पार कर सकी। सिडनी की ओर से हैजलवुड और एन. मैक्कुलम ने ३-३ विकेट झटके जबकि ओकीफी और स्टार्क ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।






