PHOTOS : WT20 के खास क्षण

नई दिल्ली। श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में कई रंग देखने को मिल रहे हैं। अफगानिस्तान जैसी टीम को मामूली रनों से हराने को लेकर धोनी की टीम की काफी किरकिरी हो चुकी है। वहीं हरभजन सिंह ने सभी आशंकों को दरकिनार कर इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पारी में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, मुंबई में बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सेलेक्टन कमेटी से अमरनाथ को बाहर कर दिया है। उधर, श्रीलंका में वर्ल्ड कप खेलने गई टीम में शामिल सहवाग पर भी गाज गिरने के आसार हैं। उन्हें आगे के मैच से भी बाहर रखा जा सकता है। सहवाग प्रैक्टिस भी नहीं कर रहे हैं और उनके चोटिल होने की विरोधाभासी खबरें भी आ रही हैं।
(PHOTO : आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद हफीज जब आमने सामने हुए तो इस रंग में नजर आए। तस्वीर 15 सितंबर की है।)






