विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> t20 World Cup 2012: Team Profile-India

टी-20 वर्ल्‍ड कप: टीम इंडिया के आधे खिलाड़ी 30+

1 of 6 Photos

नई दिल्ली। श्रीलंकाई धरती पर 18 सितंबर से आयोजित ट्वेंटी20 वर्ल्‍डकप क्रिकेट खेलने गई भारतीय टीम के खिलाडि़यों की उम्र चिंता का सबब बन सकता है। टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है। टीम का नेतृत्व महेंद्र सिंह धोनी (उनके लिए एक बुरी खबर है कि उनका नाम झारखंड में एक जमीन घोटाले से जुड़ रहा है) कर रहे हैं। विराट कोहली टीम के उपकप्‍तान हैं । लेकिन चिंता की बात यह है कि भारतीय टीम के 15 में से सात खिलाड़ी तीस साल से ज्यादा उम्र के हैं।
भारत ने पहली बार जब 2007 में ट्वेंटी20 वर्ल्‍ड कप जीता था तब टीम में एक भी खिलाड़ी 30 साल से ज्यादा उम्र का नहीं था। इस बार टीम की जीत कितनी सुनिश्चित मानी जा सकती है, इसे लेकर संदेह है।
वीरू व जहीर सबसे बुजुर्ग
2007 की विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मध्यम तेज गेंदबाज अजित आगरकर थे जो उस समय 29 वर्ष के थे। इस समय मौजूदा भारतीय टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी तेज गेंदबाज जहीर खान और विस्फ्टोक ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं। जहीर की उम्र 33 साल 342 दिन की और वीरेंद्र सहवाग की उम्र 33 साल 329 दिन की है।
ये पांच भी हैं 30 से ज्यादा के
 
1. महेंद्र सिंह धोनी : 31 वर्ष 68 दिन,
2. गौतम गंभीर : 30 साल 335 दिन,
3. युवराज सिंह : 30 साल 276 दिन ,
4. हरभजन सिंह: 32 साल,72 दिन,
5. लक्ष्मीपति बालाजी : 30 साल,352 दिन।
 
विराट और पियूष सबसे छोटे
मौजूदा भारतीय टीम में न्यूनतम आयु 23 वर्ष है। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और लेग स्पिनर पीयूष चावला 23 वर्ष की उम्रके साथ टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 2007 की टीम में न्यूनतम आयु 18 वर्ष थी। उस समय चावला टीम के सबसे युवा खिलाड़ी थे।
पहले विश्वकप की विजेता टीम में रॉबिन उथप्‍पा और आरपी सिंह (21-21 वर्ष), इरफान पठान और दिनेश कार्तिक (22-22 वर्ष) तथा जोगिंदर शर्मा 23 वर्ष के थे। मौजूदा टीम में रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना और रोहित शर्मा 25-25 वर्ष के हैं। मनोज तिवारी 26 वर्ष,इरफान पठान 27 वर्ष और अशोक डिंडा 28 वर्ष के हैं।
आपकी राय में क्‍या उम्रदराज खिलाडि़यों की टीम भारत को विश्‍व कप दिला पाएगी? नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिख कर सबमिट करें। 
फुल कॉन्फिडेंस में हैं धोनी, खास स्ट्रेटेजी से करेंगे अटैक
एक आंकड़ा कर सकता है पूरी धोनी ब्रिगेड का कबाड़ा
युवराज का इमोशनल कमबैक और धोनी की एक गलती
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला दिसंबर में

 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment