कोलंबो. पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने को बेताब वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें रविवार को फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया को
सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले के लिए तैयार वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में अपने समूह में दो मैच जीते हैं। वहीं जबर्दस्त फार्म में चल रही श्रीलंकाई टीम ने सुपर आठ में एक भी मैच नहीं गंवाया था और सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर 16 रन से
रोमांचक जीत हासिल करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है।
दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं। टी-20 में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हर बार हराया है। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से शिकस्त दी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद कैरेबियाई टीम के हौसले अब बुलंद हो गए हैं और टीम एक इकाई के रूप में क्लिक कर गई है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के पास ऐसे कई खिलाडी हैं जो अकेले दम पर टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचाने का दम रखते हैं। प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच के विजेता का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में फाइनल में जोरदार मुकाबला होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।
फाइनल मुकाबले में किन 10 खिलाडियों पर क्रिकेटप्रेमियों की नजर रहेगी, जानने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करते जाएं।