विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> T20 World Cup Final Sri Lanka Vs West Indies

T-20 : आज होगा नया चैंपियन, गेल सहित 10 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

1 of 12 Photos
कोलंबो. पहला टी-20 वर्ल्‍ड कप जीतने को बेताब वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें रविवार को फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। ऑस्‍ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले के लिए तैयार वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में अपने समूह में दो मैच जीते हैं। वहीं जबर्दस्त फार्म में चल रही श्रीलंकाई टीम ने सुपर आठ में एक भी मैच नहीं गंवाया था और सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर 16 रन से रोमांचक जीत हासिल करते हुए टी-20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में जगह बनाई है।
 
दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं। टी-20 में श्रीलंका ने वेस्‍टइंडीज को हर बार हराया है। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से शिकस्त दी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद कैरेबियाई टीम के हौसले अब बुलंद हो गए हैं और टीम एक इकाई के रूप में क्लिक कर गई है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के पास ऐसे कई खिलाडी हैं जो अकेले दम पर टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचाने का दम रखते हैं। प्रेमदासा स्‍टेडियम में होने वाले इस मैच के विजेता का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में फाइनल में जोरदार मुकाबला होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।
 
फाइनल मुकाबले में किन 10 खिलाडियों पर क्रिकेटप्रेमियों की नजर रहेगी, जानने के लिए आगे के स्‍लाइड पर क्लिक करते जाएं। 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment