क्रिस गेल: क्रिस गेल ऐसा तूफान है जो श्रीलंका का खेल बिगाड़ सकता है। वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज गेल ने इस टूर्नामेंट में अब तक 219 रन बनाए हैं। गेल ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 41 गेंदों में छह छक्के और पांच चौकों सहित नाबाद 75 रन बनाए। शानदार फार्म में चल रही मेजबान टीम को अगर पहली बार टी20 विश्वकप का खिताब जीतने का अपना सपना पूरा करना है तो उसे फाइनल में क्रिस गेल को हर हाल में सस्ते में निपटाना होगा। सेमीफाइनल में जीत के बाद गेल ने 'मैन आफ द मैच' पुरस्कार ग्रहण करते हुए भरोसा जताया था कि उनकी टीम को इस बार खिताब से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।